रेवांचल टाईम्स - बीते दिवस स्थानीय जवाहर कृषि उपज मंडी गाडरवारा में किसानों द्वारा बोली लगाते हुए धान की फसल बेची, जिसमें नियमानुसार दो लाख रुपए तक का भुगतान नगद करने का नियम है, यदि कोई व्यापारी ऐसा नहीं कर पाए तो किसान को 5%अधिक का भुगतान व्यापारी को करना पड़ेगा, नियमानुसार समय पर भुगतान न होने पर किसानों के साथ मंडी सचिव को ज्ञापन सौपा गया ।
और मांग की गई कि ऐसे व्यापारियों का लाइसेंस निरस्त किया जाना चाहिए। जो हीला हवाली करते हैं।
साथ साथ किसानों ने कहां इस वक्त जरुरत है दूसरी ओर सालीचौका एवं साईंखेड़ा उपमंडी चालू करने की बात कहीं गई है, हमेशा की तरह सालीचौका में सभी व्यापारियों द्वारा खरीदी न किया जाना एवं कम व्यापारी होने से किसानों को रेट नहीं मिल पाते रहे हैं चूंकि सालीचौका धान का कटोरा माना जाता है दोनो जगह मंडी शीघ्र संचालित होना ही चाहिये।
प्रशासन ध्यान नहीं देता है तो जल्द आंदोलन तय है।
No comments:
Post a Comment